Saturday, January 15, 2011

नेहरू स्टेडियम में स्कल्पचर म्यूजियम शुरू किए जाने की योजना

खेल के साथ मूर्तिशिल्प का भी मजा ले सकेंगे दर्शक म्यूजियम खोलने के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बनाए गए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के चार्म में एक नया चैप्टर जोड़ने की तैयारी चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां आने वाले खेल के शौकिनों को यहां ऐसे ऐतिहासिक मूर्तिशिल्प देखने को मिलेगें जिन्हें अभी तक स्थानाभाव की वजह से डिस्पले नहीं किया जा सका है। यहां एक स्कल्पचर म्यूजियम शुरू करने के लिए ललित कला अकादमी ने संबंधित विभाग को पत्र लिख कर इजाजत मांगी है। ललित कला अकादमी के पास दो हजार से भी अधिक ऐसे स्कल्पचर हैं जिन्हें स्थानाभाव की वजह से डिस्पले नहीं किया जा रहा है। यह सभी स्कल्पचर ऐतिहासिक महत्व के हैं और अकादमी के पास इन्हें रखने की भी समस्या है। ऐसे में अकादमी के चेयरमैन अशोक वाजपेयी ने खेल मंत्री को एक पत्र लिख कर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्कल्पचर म्यूजिमय बनाने की इजाजत मांगी है। श्री वाजपेयी ने कहा कि हमारे पास छह हजार से अधिक स्कल्पचर के कलेक्शन मौजूद हैं जिनमें से दो हजार के करीब तो ऐतिहासिक महत्व के स्कल्पचर हैं। ऐसे स्कल्पचरों को अगर डिस्पले किया जाए तो कला प्रेमियों को इन दुर्लभ कलेक्शन के बारे में पता चल सकेगा। साथ ही यहां खेल के बहाने आने वाले दर्शकों को भी कला के प्रति लगाव पैदा होगा। वहीं दूसरी ओर उन लोगों में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए खेल मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारी योजना को सराहा है और इसे शुरू करवाये जाने में मदद देने का भरोसा दिलाया है।

No comments:

Post a Comment